बुरी खबर / देश में कोरोना के मामले 800000 के पार; अच्छी खबर / अब तक 5 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक

By: Pinki Fri, 10 July 2020 10:05:39

बुरी खबर / देश में कोरोना के मामले 800000 के पार; अच्छी खबर / अब तक 5 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक

भारत में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या 8 लाख के आंकड़ों को पार कर चुकी है। महज 4 दिनों में ही मरीजों की संख्या 7 लाख से बढ़कर 8 लाख हो गई। अब हर 10 लाख की आबादी में 578 लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। 16 मरीजों की मौत हो रही है। पिछले कुछ दिनों से रोजाना देश में 20 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मरीज सामने आ रहे हैं। देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा 5 लाख के पार हो गया। मतलब अभी तक जितने लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें से 62% से ज्यादा लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। राहत की बात है कि यह रफ्तार लगातार बढ़ रही है।

देश में इस रफ्तार से बढ़ा कोरोना

देश में 30 जनवरी को कोरोना का पहला मामला सामने आया था। इसके 110 दिन बाद यानी 10 मई को यह संख्या बढ़कर एक लाख हुई। फिर संक्रमण की रफ्तार में इतनी तेजी आई कि महज 15 दिनों में ही आंकड़ा 2 लाख के पार हो गया। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 2 से बढ़कर 3 लाख होने में महज 10 दिन लगे। 3 से 4 लाख मामले होने में 8 दिन और 4 से 5 लाख मामले होने में केवल 6 दिन लगे। केस बढ़ने की यह रफ्तार लगातार तेज हो रही है। 5 से 6 लाख और 6 से 7 लाख मामले होने में केवल 5-5 दिन लगे। इस बार 7 से 8 लाख मामले होने में केवल 4 दिन लगे। मतलब हर दो दिन में औसतन 50 हजार केस सामने आए।

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 8 लाख से ज्यादा हो गई है। इनमें से 5 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अभी इनमें से केवल 2.80 लाख मरीजों का देश के अलग-अलग अस्पतालों में या घरों पर इलाज चल रहा है। 2.75% मरीजों ने दम तोड़ दिया। उधर, अमेरिका का डेथ रेट सबसे ज्यादा 4.21% है। ब्राजील में अब तक 3.93% मरीजों की जान जा चुकी है।

फिर से लॉकडाउन का ऐलान

देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए कई जगहों पर फिर से लॉकडाउन का ऐलान किया गया है।

उत्तर प्रदेश में भी फिर से लॉकडाउन लागू किया गया है। उत्तर प्रदेश में 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है।

महाराष्ट्र के पुणे जिले में 10 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। यह लॉकडाउन 13 जुलाई से शुरू होकर 23 जुलाई को खत्म होगा।

मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शिवराज सरकार ने राज्य में फिर से लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। अब हर रविवार को पूरे मध्य प्रदेश में लॉकडाउन होगा।

केरल सरकार ने राजधानी तिरुवनंतपुरम में ट्रिपल लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है।

असम में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गुवाहाटी में 28 जून की मध्य रात्रि से 12 जुलाई तक लॉकडाउन लगाया गया है।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मणिपुर सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने एक से 15 जुलाई तक लॉकडाउन का ऐलान किया था।

बिहार में कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर प्रशासन के आदेश पर लगभग डेढ़ दर्जन जिलों में फिर से लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इनमें राजधानी पटना, आरा, वैशाली, भागलपुर, सुपौल, नालंदा, पूर्णिया, दरभंगा, कैमूर, बक्सर, बेतिया, नवादा, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, किशनगंज, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी जिला शामिल हैं।

ये भी पढ़े :

# बहनोई को सौंपा गया विकास दुबे का शव, भैरो घाट पर होगा अंतिम संस्कार, पत्नी और बेटा मौजूद

# बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पटना सहित इन 11 जिलों में लगा लॉकडाउन

# विकास दुबे एनकाउंटर / सवालों के घेरे में पुलिस का बयान, पहले कहा - बारिश की वजह से पलटी कार अब बोली- सामने आ गया था मवेशियों का झुंड

# विकास दुबे एनकाउंटर / STF ने कहा - मवेशियों को बचाने में गाड़ी पलटी, विकास को जिंदा पकड़ना चाहते थे, लेकिन...

# विकास दुबे एनकाउंटर / अखिलेश ने कहा - सरकार पलटने से बची, BJP ने दिया करारा जवाब

# विकास दुबे एनकाउंटर पर कांग्रेस ने योगी सरकार से पूछे ये 13 सवाल

# विकास दुबे एनकाउंटर का मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, तहसीन पूनावाला ने की शिकायत

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com